Loading...
Welcome to Shree Thakur Baba Krishi Kalyan Society
Home News Detail
आज दिनांक 20/04/2026 को श्री ठाकुर बाबा कृषि कल्याण एग्रो मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, झाँसी - ढिकोली कार्यालय में नामांकन फॉर्म भरे गए। यह प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी / खंड विकास अधिकारी श्री रामावतार सिंह जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
झाँसी संस्करण में प्रकाशित समाचार के अनुसार, श्री ठाकुर बाबा कृषि कल्याण एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव संबंधी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
सोसाइटी का उद्देश्य किसानों के विकास और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करना है।
प्रदेश टुडे में प्रकाशित समाचार के अनुसार, समाज एवं सोसाइटी के चुनाव कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और आयोजनों की जानकारी भी साझा की गई है।
चुनाव प्रक्रिया और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
ग्राम ढिकोली जनपद, झाँसी उत्तर प्रदेश (पिन कोड - 284419) — समस्त सदस्यों को सूचित किया जाता है कि श्री ठाकुर बाबा कृषि कल्याण एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निर्वाचन (चुनाव) की प्रक्रिया हेतु दिनांक 30 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।
श्री ठाकुर बाबा कृषि कल्याण एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, ग्राम ढिकोली, झाँसी — किसानों की सेवा में सदैव तत्पर।
संस्था के निदेशक मंडल के निर्वाचन (चुनाव) की प्रक्रिया संस्था के नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। समस्त सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा संस्था के सुचारू संचालन हेतु योग्य प्रतिनिधियों के चयन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। — रामू साहू (चीफ प्रमोटर)